फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जगदीश सिंह पुनिया बने बैंक्वेट हाल एंड पैलेस ऑनर्स यूनियन कठुआ के प्रधान

Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बैंकेट हाल एंड पैलेस ओनर्स यूनियन के प्रधान चुने जाने के बाद जगदीश सिंह पुनिया का का स्वागत करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बैंक्वेट हाल एंड पैलेस ऑनर्स यूनियन कठुआ ने जगदीश सिंह पुनिया को अपना प्रधान चुन लिया है। वह अब दो साल के लिए प्रधान के पद पर रहकर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इसके साथ शशि कुमार, सन्नी शर्मा और दिलावर सिंह यूनियन के महासचिव व जगदीश हैप्पी कोषाध्यक्ष के रूप में यूनियन को सेवा प्रदान करेंगे।
दरअसल पूर्व प्रधान नरेंद्र तांगड़ी के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद नए प्रधान को चुनाव करने के लिए दियालाचक में बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन के विनोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में सदस्यों ने प्रधान का चुनाव करने के लिए अपने विचार रखे। इस दौरान सुदेश कुमार सेठू ने नए प्रधान के लिए जगदीश सिंह पुनिया के नाम प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए उन्हें अपना प्रधान चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुनिया ने प्रधान चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक सदस्य के रूप में वह यूनियन के साथ जुड़े रहे हैं। ऐसे में उन्हें यूनियन के काम व सदस्यों की समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी है। लिहाजा वह सभी को विश्वास में रखकर कार्यकाल में यूनियन की भलाई के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें