फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 ओवर ग्राउंड वर्कर व आतंकी मददगार चिन्हित, 18 पीएसए के तहत गिरफ्तार : पुलिस

Thu, 01 Jan 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एसएसपी कठुआ ने की पत्रकारवार्तासंवाद
विज्ञापन
12 नशा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। वर्ष 2025 में जिला पुलिस ने आतंकवाद और उससे जुडे मददगारों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले में कुल 39 ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की पहचान कर 18 को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने साल भर में कुल 12 नशा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल में बंद किया है।

बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने वार्षिक अपराध रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में आतंकवाद से जुड़े चार मामले दर्ज किए गए। जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिले भर में व्यापक अभियान चलाया गया। इसमें खासकर ओजीडब्ल्यू की पहचान करना और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, ताकि ओवर ग्राउंड वर्कर का जिले से खात्मा हो सके।
विज्ञापन

मोहिता शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक ड्रोन ड्रॉपिंग मामले में 447 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया है। इसमें अब तक आठ आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की जांच अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने करीब चार करोड़ से ज्यादा की रुपये की राशि बरामद कर शिकायतकर्ताओं को वापस लौटाई है। इसके अलावा पुलिस ने 121 लंबे समय पुलिस की गिरफ्त से दूर भगोड़ों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा गया है। इसके साथ ने महिला के प्रति बढ़ रहे अपराध के खिलाफ कुल 43 मामलों में आरोप पत्र दायर कोर्ट में दायर किए है। इस वर्ष अगस्त में आई बाढ़ में पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अन्य एजेंसियों के सहयोग से 263 लोगों को सुरक्षित बचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आपदा प्रबंधन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगामी वर्ष की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2026 को पुलिस द्वारा तकनीक का वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अपराधों की रोकथाम, जांच और खुलासे के लिए हाईटेक सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिक उपयोग किया जाएगा, ताकि जिले में अपराध पर अंकुश लग सके। उन्होंने बताया कि नववर्ष के मद्देनजर 31 दिसंबर को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और आम लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें