फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज गति से दौड़ते टिप्परों से आमजन का सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
बिलावर में पत्रकार वार्ता के दौरान तेज गति से टिप्पर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उप मंडल की अलग-अलग सड़कों और लिंक मार्गों पर रात के समय तेज गति से चलने वाले टिप्परों की वजह से आमजन का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
बहुत से लोग सुबह और शाम के समय सड़कों पर सैर के लिए निकलते हैं जिनके लिए तेज गति से चलने वाले ये टिप्पर खतरा बने हुए हैं। लोगों का सड़क पर चलना भी जोखिम भरा हो है। स्थानीय निवासी विद्यासागर, यशपाल, पवन कुमार, नरेश और रविंदर शर्मा ने बताया कि सड़कों पर तेज गति से चलने वाले टिप्पर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। टिप्पर चालक मुख्य चौक चौराहों, व्यस्त इलाकों से जब तेज गति से निकलते हैं तो दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे चारपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।
लोगों ने यह भी कहा कि यातायात विभाग ने प्रेशर हार्न बजाने पर रोक लगा रखी है इसके बावजूद टिप्पर चालक सरेआम सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसकी वजह से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लोगों ने यातायात विभाग से मांग की है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि टिप्पर चालक यातायात नियमों को हल्के में ना लें और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें जिससे आमजन को सड़कों पर चलने के लिए परेशानी न हो। लोगों ने विभाग से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले टिप्पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....

मामला संज्ञान में आया है। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग अग्रसर है। तेज गति से चलने वाले टिप्पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- करतार नाथ, डीटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें