कठुआ के बिलावर इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई 21.68 किलो अफीम (पोस्त) की फसल बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.68 किलोग्राम अवैध रूप से उगाई गई अफीम (पोस्त) की फसल जब्त कर नष्ट कर दी। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बिलावर के पलान इलाके में अवैध पोस्त की खेती की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फसल को जब्त कर कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे नष्ट कर दिया। इस मामले में पलान निवासी खुर्शी मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिलावर थाने में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।