फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार मानपुर पंचायत के केर इलाके में शिविर लगाकर लोगों में आयुर्वेदिक दवाइयों का किया गया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। धार महानपुर ब्लॉक के केर इलाके में वीरवार को आयुष विभाग ने शिविर लगाकर निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया। इस मौके पर पंचायत की सरपंच सरला देवी, नायब सरपंच सुलेखा देवी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आयुष विभाग की मेडिकल अफसर डॉक्टर कनिका ने बताया कि करीब 80 लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली अन्य दवाइयों का वितरण किया गया है। मिडिल स्कूल केर में यह शिविर लगाया गया, जहां भारी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, आदि के ज्यादा मरीज शामिल रहे, जिनके उपचार के लिए लोगों को जरूरी जानकारियां देते हुए आयुर्वेदिक तेल व दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।
सरपंच सरला देवी ने कहा कि ऐसे आयुर्वेदिक शिविरों की हर पंचायतों के हर गांव में जरूरत है। लोगों को आज के दौर में आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी के इस दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां विशेष भूमिका निभाती हैं, जिसका लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लाभ उठाएं।
विज्ञापन

आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. कनिका ने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आयुष विभाग की दी जाने वाली निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाएं, और सरकार की जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें