शहर के नाबन मोहल्ले के निवासियों को पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के मकसद से बनाए गए वाटर पंप का एमएलसी ने उद्घाटन किया।
भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विबोध गुप्ता ने रविवार को पंप का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। गुप्ता बताया कि नया वाटर पंप एक घंटे में करीब 5000 गैलन प्रदान करेगा।
इससे नाबन मोहल्ले के ओल्ड बस स्टैंड, पीर कांजू आदि इलाकों के लोगों को भी पेयजल की भारी किल्लत से निजात मिल पाएगी। इस मौके पर दिनेश शर्मा, एक्सईएन निसार खान आदि मौजूद रहे।