संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। अवैध शराब के खिलाफ राजबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते बरसू चक इलाके में दबिश देकर 400 लीटर लहन नष्ट की और 10 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें यह सूचना मिली थी कि सप्राल पाईं, अंदे चक, सोहाल, बरसू चक क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार हो रहा है। इस पर राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब, मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह की टीम ने सीडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 400 लीटर लहन नष्ट की। इसके अलावा अवैध शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब भी बरामद की। महिला की पहचान मीनू देवी नवासी लच्छीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
रंघाड़ में अग्निकांड के बाद फिर किया जा रहा झुग्गियों का निर्माण। संवाद।