कठुआ। गत बुधवार को माई चक में हुई पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मढ़ीन तहसील के हुंदे चक चक में हुई इस मारपीट में सादिक अली निवासी स्प्राॅलपैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सादिक पर सम्मा, जाकिर , बग्गा सभी निवासी बकराक कॉलोनी खानपुर ने कुछ अन्य लोगों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। परिवार के सदस्यों की ओर से उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद