फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Fri, 19 Feb 2016 01:51 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बसोहली निवासी किशन चंद (67) को जब जीएमसी लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जम्मू से पांच लोग एक कार में पठानकोट की ओर जा रहे थे, लेकिन वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई।

तेज रफ्तार कार जैसे ही डिवाइडर से टकराई कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे बसोहली निवासी किशन चंद, पटेल नगर निवासी रमेश चंद्र, पठानकोट निवासी लखविंदर कुमार, छन्नी हिम्मत निवासी तरुण गुप्ता और गांधीनगर निवासी मानव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी का उपचार शुरू हुआ, लेकिन किशन चंद की हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें डाक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जीएमसी पहुंचने से पहले ही किशन चंद ने दम तोड़ दिया। लखविंदर और राहुल को मामूली चोटें आईं, जिसके चलते कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मानव का उपचार जारी है।  दूसरा हादसा बरनोटी के पास हुआ। मिनी बस से घर पर जाने के लिए उतरी तीन सवारियों को पीछे से आई दूसरी मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घटौली निवासी गट्टी राम, मेरथा निवासी कांता देवी और पटेल नगर निवासी राजकरनी घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें