शुक्रवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में चौकी के ठीक सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के लगभग जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही बाइक (पीबी06क्यू1636) हटली चौकी के सामने गोविंदसर रेलवे मार्ग को मुड़ रहे ट्रक (जेके08डी 5410) से टकरा गई।
इस हादसे में जहां बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल रमन कुमार (35) निवासी दीनानगर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद भी घायल की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई थी।