कठुआ। लखनपुर पुलिस ने 900 ग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लखनपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते टारडा गांव से की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जोगिंद्र कुमार निवासी टारडा नशे की खेप लेकर दुकान की ओर आ रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है। संवाद