हीरानगर। नशा तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच के निर्देश पर राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 11.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस टीम ने मौके पर ही व्यक्ति को दबोच दिया, जिसकी पहचान मोहम्मद अली निवासी हरदो मुट्ठी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद