फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 12.79 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन संजीवनी के तहत हीरानगर पुलिस ने जांडी किले के नजदीक एक नशा तस्कर को 12.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने जांडी किले के पास एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखीं और जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे 12.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान गौरव कुमार निवासी सुबे चक तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें