कठुआ। शराब की अवैध बिक्री और ढुलाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। लखनपुर पुलिस ने शराब की 58 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है। केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखनपुर थाना क्षेत्र में विशेष जांच नाका लगाया गया। इस दौरान लखनपुर की तरफ जा रहे एक बाइक चालक को जांच के लिए रोका गया। बाइक (जेके08जे-0357) में अवैध शराब की खेप छिपाई गई थी। उसके कब्जे से शराब की 58 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी जोग राज निवासी मेहताबपुर जिला कठुआ को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लखनपुर क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री में शामिल था। बरामद की गई शराब की खेप उसने संबंधित क्षेत्र के लोगों को बेचकर मुनाफा कमाना था। पुलिस ने 48 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत थाना लखनपुर में केस दर्ज किया है।