कठुआ। शहर के मध्य से गुजरने वाली नहर के पास की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी को 39 शराब की बोतलों के साथ दबोच लिया है। उसकी पहचान शुभम कुमार निवासी कच्ची छावनी जम्मू के रूप में हुई है। जो कि वर्तमान में कठुआ के वार्ड नंबर 4 में रह रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे स्कूटी नंबर जेके 08ई-0435 के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस संबंध में उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद