पुलिस ने घाटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ नशा तस्कर नशे का कारोबार करने की फिराक में है। इसके बाद थाना प्रभारी रजत कोतवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने जसरोटा-घाटी मार्ग पर उज्ज डैम के रास्ते पावर स्टेशन घाटी के पास एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान नून पुत्र फिरोज दीन निवासी सुंजवा राजबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।