फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर लग रहा घंटों जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
हाइवे पर लगे जाम के चलते ट्रकों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम से शहर के साथ लिंक मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार को लोगेट मोड़ के पास सुबह से लगा जाम दोपहर तक नहीं खुल पाया था। इससे हाईवे पर आने-जाने वाले तो प्रभावित हुए ही लिंक मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब छह बजे कठुआ से जम्मू की ओर जाने वाली ट्यूब पर एक ट्रक के खराब होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग हाईवे के साथ बनी सर्विस लेन से गुजरने लगे। अभी पहले से खराब ट्रक को वहां से हटाया नही गया था कि करीब पौन घंटा बाद जम्मू से कठुआ की ओर आने वाली ट्यूब पर एक और ट्रक खराब हो गया। इसके बाद आवागमन के लिए बची एक मात्र सर्विस लेन पर हजारों की संख्या में गुजरने वाले वाहनों का दबाव इस तरह बढ़ा कि देखते ही देखते वहां भी आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसके बाद बग्याल मोड़ से लेकर कालीबड़ी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
उधर, हाईवे पर लगने वाले इस जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने वाया कठुआ शहर ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग का सहारा लेने के प्रयास किया। शुरुआत में छोटे वाहन तो इस रास्ते से गुजरते रहे, लेकिन इस बीच बड़े ट्रकों ने भी इस रूट से जाना शुरू किया तो लिंक मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
विज्ञापन

हाईवे पर लगे जाम को खुलवाले के लिए यातायात पुलिसकर्मियों ने जब तक कार्रवाई शुरू की तो हालत ऐसी हो गई कि न वहां जाने के लिए कोई रास्ता बचा था और आने के लिए। इसके बाद हाईवे पर खराब हुए ट्रकों को ठीक करने के लिए कार्रवाई शुरू हुई। दोपहर बाद दोनों ट्रकों के ठीक होने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को सामान्य किया जा सका। इस बारे में डीटीआई कपिल मन्हास का कहना है कि फ्रूट सीजन के शुरू होने के बाद हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। जबकि इस सीजन में वाहनों की आमद वैसे भी कुछ ज्यादा है। ऐसे में हाईवे पर किसी बड़े वाहन के खराब होने से जाम की नौबत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें