कठुआ। जीआरपी पुलिस पोस्ट बुद्धि द्वारा लोगेट मोड़ रेलवे फाटक के नजदीक एक नशा तस्कर को 7.33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को फाटक के नजदीक घूमते हुए देखा और उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के पास से हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जिससे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान आलम हुसैन पुत्र रेहम अली निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। पिछले एक महीने से जीआरपी पुलिस ने तीन आरोपियों को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर चुकी है।