फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोगरा की दूरदर्शिता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज में पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 38वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना, फैकल्टी सदस्यों, गैर शिक्षण स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में लगी डोगरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल खन्ना ने डोगरा के सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और आम जनता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे डोगरा के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और लोक सेवा की भावना को अपनाएं। फैकल्टी सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें जननेता की संज्ञा दी और कहा कि उनकी दूरदर्शिता अब भी नई पीढ़ी को प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें