फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर देवी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 05 Apr 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जसरोटा महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सप्तमी पर जिले के देवी मंदिरों में माता के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की
विज्ञापन

कठुआ। जिले के देवी मंदिरों में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। सुबह से लगने वाली भक्तों की कतार दोपहर बाद तक जारी रह रही है। वहीं उत्साहित भक्तों के जयघोष से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की सप्तमी को जिले के देवी मंदिरों में माता के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की गई। जिसमें शामिल होने भक्तों ने महामाई के समक्ष शीष झुकाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। हर रोज की तरह जिले के नगरी स्थित माता बाला सुंदरी के मंदिर में और जसरोटा स्थित काली माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां दर्शनों के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं शहर के मुख्य बाजार में स्थित माता आशापूर्णी के भवन में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कुछ ऐसी ही स्थिति लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर और साहर स्थित चंद्रिका माता मंदिर में भी देखने को मिली। इसके चलते मंदिर परिसर में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित जोड़ेया माता मंदिर, दौले माता मंदिर और शक्ति माता मंदिर, महानपुर स्थित बनखंडी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। माता के जय घोष के बीच वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान मंदिरों के आसपास स्थित लगने वाले मेलों में भी काफी रौनक देखने को मिली। जसरोटा स्थित काली माता मंदिर परिसर में लगे मेले में जहां बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने वहां लगी दुकानों में खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें