फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मार्च से पहले चकाचक होगी ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क

Thu, 19 Dec 2024 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ओल्ड सांबा-कठुआ सडंक पर तारकोल बिछाने के बलए पहुंची मशीनरी। - संवाद - फोटो : hiranagar
विज्ञापन
- 14 किलोमीटर सड़क पर बिछाई जाएगी तारकोल की दोहरी परत
विज्ञापन

- शेरपुर लौंडी सड़क पर भी जल्द शुरू होगा काम


हीरानगर। ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से परेशानी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च से पहले यह सड़क चकाचक हो जाएगी। सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है और इसके लिए मशीनरी आ गई है।
जानकारी के अनुसार दो महीने के भीतर 14 किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल की दोहरी परत बिछाई जाएगी। इसका काम बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से किया जाएगा। पिछले साल 19 जुलाई को हाईवे पर बने तरनाह पुल के धंसने के बाद चड़वाल और लौंडी मोड़ से करीब 6 महीने तक हाईवे का यातायात इस सड़क पर परिवर्तित किया गया। क्षमता से अधिक वाहन और बड़े मालवाहकों की आवाजाही से कुछ ही दिनों में सड़क की हालत पूरी तरह से बिगड़ गई। तब से लोग टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

खराब सड़क की वजह से इस सड़क पर कई हादसे भी हुए। इसी के साथ इस रूट पर वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। जल्द लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है फिर से इस सड़क पर डबल लेयर तारकोल बिछने से लोगों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी और यातायात बढ़ने से रोजगार में भी इजाफा होगा।
इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम पूरा होने के बाद शेरपुर से लौंडी तक की सड़क पर भी तारकोल बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद इस रूट से जुड़ने सीमावर्ती इलाकों के लोग आरामदायक सफर करते हुए हाईवे तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

-

मार्च से पहले सड़क पर डबल लेयर तारकोल बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है और उम्मीद है कि समय पर यह काम पूरा होगा। 14 किलोमीटर लंबे इस रूट पर करीब 25 करोड़ 85 की लागत से डबल लेयर तारकोल बिछाया जाएगा। आगे भी यह काम इसी तरह से जारी रहेगा और यह काम खत्म होते ही शेरपुर से लौंडी तक की सड़क पर भी तारकोल बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
- गरीब दास, एई बीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें