फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तरनाह नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, उज्ज दरिया में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 10 Jul 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी इलाके में बारिश से नालों और दरिया में बढ़ा जलस्तर, कई घरों में घुसा पानी, फसल तबाह
विज्ञापन


हीरानगर।
पहाड़ी इलाके में बारिश से नालों और दरिया में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण प्रशासन ने इससे सटे गांवों के लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी है। रविवार को डिंगा अंब क्षेत्र में तरनाह नाला में बाढ़ आ गई। बाढ़ में बहने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, उज्ज दरिया में बाढ़ में फंसे 11 लोगों को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। दरिया में आई बाढ़ से कई घरों में और गांवों में पानी घुस गया। दरिया का पानी खेतों में घुसने से सैकड़ों कनाल धान की फसल को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बाढ़ का रुख गांव की ओर होता देख लोगों में डर का माहौल है। तरनाह नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से बुजुर्ग डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म सिंह निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। जसरोटा क्षेत्र में पांच लोग एक टावर के निर्माण कार्य के लिए और हरिया चक में छह लोग मछली पकड़ने गए थे। इनके बाढ़ में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने व्यापक स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 5 घंटे तक विभिन्न जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें