फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत

Tue, 30 Sep 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में से दो को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर
दी है।

जानकारी के अनुसार धलौटी से कठुआ की ओर आ रही एक बाइक ने हाईवे पार कर रहे राजबाग निवासी अजीत सिंह (65) को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को कुछ मीटर तक घसीटा। इसके बाद युवक भी बाइक से नीचे गिर गए। घायल युवकों में अनिल सिंह (21), सुनील सिंह (18) और शुभम् जसरोटिया (22) के नाम शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन ने अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत लाया घोषित कर दिया और तीनों युवकों का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील और शुभम् की हालत में सुधार न होने पर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अनिल को डाक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वृद्ध के मृत होने की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा, जिसमें बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें