फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अधिकारियों ने किसानों से किया सीधा संवाद

Mon, 16 Jun 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। इसके तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतिम चरण में बसोहली की जिंदरैली में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग और इससे संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने किसानों को विभागीय योजनाओं की देकर इनका लाभ उठाने का आह्वान कहा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 मई शुरू हुआ। इसके तहत 135 कार्यक्रमों के माध्यम से विभागीय दल 500 गांवों तक पहुंचे। इनमें कृषि और सहयोगी विभाग बागवानी, भेड़पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को बताया गया।
इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया। डॉ. ब्रजेश अजरावत ने किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को बताया कि वह खेती के साथ भेड़पालन, मत्स्य पालन, बागवानी का समावेश कर आर्थिक रूप से मजबूती की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बसोहली के विधायक दर्शन सिंह ने कृषि संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित हाेने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना कतार के अंतिम छोर पर खड़े लाभार्थी के कल्याण के लिए बनाई गई है। इन योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने सभी किसानों को कृषि और अन्य संबद्ध विभागों के साथ संपर्क में बने रहने लिए कहा। ताकि उन्हें सरकारी योजना का उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें