फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने ऑब्जर्वेशन होम में सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने शुक्रवार को जिला कठुआ का दौरा किया। उनके साथ जिला एवं सेशन जज अशोक कुमार शवन और सचिव सदस्य अमित कुमार गुप्ता भी थे।
विज्ञापन

उन्होंने परिशा और पलाश, संकटग्रस्त महिलाओं के लिए अवलोकन गृह और वृद्ध व अशक्त आश्रम का दौरा किया। जिला जेल में कानूनी सहायता क्लिनिक, ई-मुलाकात केंद्र, वीसी सुविधा कक्ष, एसटीडी सुविधा, इग्नू केंद्र, रसोई/भोजन क्षेत्र, 8 बिस्तरों वाले औषधालय और दंत चिकित्सा केंद्र के निरीक्षण के अलावा महिला और पुरुष बैरक का निरीक्षण किया। परीशा और पलाश में सुविधाओं की जानकारी ली। न्यायमूर्ति ताशी ने संकटग्रस्त महिलाओं के ऑब्जर्वेशन होम में सुविधाओं का जायजा लिया। वृद्धों और अशक्तों के गृह का दौरा भी किया। अध्यक्ष ने केंद्र में समाज कल्याण विभाग से अनुदान राशि नहीं मिलने का मामला उठाया। उन्होंने वहां डॉक्टर न होने की बात भी न्यायमूर्ति के समक्ष रखी। न्यायमूर्ति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला जेल, परिशा और पलाश, वृद्ध और अशक्त आश्रम में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें