फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वच्छता पखवाड़े के आगाज पर शपथ ग्रहण

Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एनएचपीसी के सेवा-दो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रुप महा प्रबंधक(पावर स्टेशन प्रमुख), मदन लाल शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में समूह उप महा प्रबंधक सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। पावर स्टेशन के प्रमुख ने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है, जिससे एनएचपीसी की एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें