फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस यूनिट ने उत्साहपूर्वक मनाया यूएनओ दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ीन के नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यूनिट ने यूएनओ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम यूनाइटेड फॉर पीस, राइट्स एंड ए सस्टेनेबल फ्यूचर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा गुप्ता की देखरेख में किया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अरुण देव सिंह ने यूएनओ दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू होने की याद में मनाया जाता है, जो वैश्विक शांति, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) के प्रयासों को सम्मानित करता है। कार्यक्रम में डॉ. शालू रानी, प्रोफेसर अनूप शर्मा, डॉ. मुनिषा देवी, प्रोफेसर मनु सैनी, डॉ. रीमी वर्मा, डॉ. प्रीति खजुरिया आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. बलविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें