कठुआ। पुलिस ने मवेशी तस्करी में संलिप्त कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर उसे केंद्रीय कोट भलवाल जेल जम्मू में बंद कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी जिला कठुआ और सांबा थानों में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था। जिससे कठुआ पुलिस ने शनिवार को दर दबोचा है। शनिवार को कठुआ पुलिस ने आरोपी अपराधी के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 1978 (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ एक डोजियर तैयार किया गया। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए डोजियर को जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया। जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट आरोपी के खिलाफ हिरासती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद वारंट का निष्पादन करते हुए थाना प्रभारी कठुआ संदीप चिब के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे केंद्रीय जेल जम्मू भेज दिया गया। आरोपी की पहचान शौकत अली पुत्र नजीर दीन निवासी घाटी कठुआ के रूप में हुई है। संवाद