फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिना तारबंदी के लगाया ट्रांसफार्मर, करंट लगने का सता रहा डर

विज्ञापन
बिलावर के पुराने बस स्टैंड के पास लगाया गया बिना तारबंदी के ट्रांसफार्मर। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास बिना तारबंदी के लगाया गया ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। सालों पहले ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिसके इर्दगिर्द तारबंदी नहीं की गई। इस वजह से हर समय लोगों को करंट की चपेट में आने का भय सताता रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार, संजू कुमार, गिरधारी लाल व सुनील कुमार ने बताया कि कई बार बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास तारबंदी करने की मांग की गई लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। ट्रांसफार्मर से मात्र 10 फुट की दूरी पर सार्वजनिक शौचालय है। स्थानीय दुकानदार और अन्य इलाकों से बिलावर पहुंचने वाले लोग इसी ट्रांसफार्मर के पास से होकर शौचालय में जाते हैं। बारिश होने के बाद जमीन में बहुत अधिक नमी हो जाती है जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर से अक्सर करंट दौड़ने का डर बना रहता है ।लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के इर्दगिर्द तारबंदी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें