फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से घरों में नहीं पहुंचा पानी

Sun, 05 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
पानी की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारह वर्ष पहले मतांडी गांव में पेयजल सप्लाई के लिए डाले गए पाइप अब लीक हो गए हैं। इससे लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों का शिष्टमंडल शनिवार को पीएचई विभाग कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने पाइप बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए रमन सिंह ने अधिकारी को बताया कि छह महीने से गांव में पानी की सप्लाई बंद है। ट्यूबवेल की मुख्य पाइप फट गई है। इसके कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन पाइपों की आज तक किसी ने मरम्मत नहीं की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में धान की फसल लगने वाली है।

तब खेतों में रासायनिक खादों का इस्तेमाल किया जाएगा। पीएचई की यह मुख्य पाइप लाइन खेतों से होकर गुजरती है। क्षतिग्रस्त होने के चलते इसमें जहरीला पानी आपूर्ति हो सकता है। यह पानी घराें तक पहुंचने से घातक हो सकता है। इसलिए पाइप की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए ताकि घरों तक पानी पहंुच सके।
विज्ञापन


पवन सिंह, किशोरी लाल, रूमाल सिंह, नरेश सिंह, बद्रीनाथ, बलवंत सिंह ने कहा कि बारह वर्ष पहले यह पाइप डाला गया था, लेकिन बाद में सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें