बिलावर। नगर कमेटी की ओर से बुधवार को बिलावर कस्बे में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने लोगों को इस प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालने के लिए कहा।
अधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ सेहत के लिए भी हानिकारक है, इसलिए इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिकारी ने दुकानदारों से भी इसका इस्तेमाल न करने के लिए कहा। प्लास्टिक बैग की जगह जूट के बैग का इस्तेमाल करें। अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि प्लास्टिक की बोतलों को खुले में फेंकने के बजाय नगर कमेटी की ओर से बनाए गए आरआर केंद्र में जमा करवाएं ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखा जा सके।