फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन बाद भी दो हत्याओं में नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलावर। कोहग गांव के रोशन लाल और शमशेर चंद की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और आतंकी एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
बता दें कि बाथरी गांव में 45 वर्षीय रोशन लाल और 37 वर्षीय शमशेर चंद की हत्या कर दी गई थी, रविवार की सुबह इनके शव मिले थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक रोशन लाल और शमशेर चंद शनिवार को अपने घर से कोहग पंचायत के कमांड नाले की तरफ तरड़ी की सब्जी लाने के लिए जंगल की तरफ गए थे जिनके शव उसे इलाके की विपरीत दिशा से लगभग से 15 किलोमीटर की दूरी पर बाथरी गांव में मिले थे। बता दें कि दोनों शव जहां से मिले, वह आतंकवादियों का पहाड़ी क्षेत्र की तरफ जाने के लिए बहुत पुराना रूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मन्हास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर एंगल को ध्यान में रखकर पुलिस टीम छानबीन कर रही है। दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें