फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में लापता दो लोगों का नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
तरनाह नाला में बाढ़ में लापता दो लोगों की तलाश करते सुरक्षा बल। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। तरनाह नाले में रविवार को बाढ़ में लापता दो लोगों का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। उनकी तलाश में दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। इस संबंध में पाकिस्तान से भी संपर्क साधा गया है। ताकि तरनाह में बहकर सीमा पार चले जाने की संभावना को देखते हुए उनका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लापता मजदूरों की तलाश में अभियान एक बार फिर शुरू किया गया। सुबह 7 बजे संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें एसओजी, पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और बीएसएफ ने सन्याल और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे लड़वाल पुल के आसपास के इलाकों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। लापता लोगों के घर के सदस्य और गांव के लोग भी सुरक्षा बलों के साथ तलाशी अभियान में शामिल रहे। गांव के कुछ लोग अपने तौर पर भी सल्लन और प्लाई क्षेत्र में तरनाह नाले के बीच और आसपास लापता लोगों को खोजने में देर शाम तक जुटे रहे।
बता दें कि रविवार सुबह तरनाह नाले में रेत लेने गए तीन लोग जिनकी पहचान कमल सिंह, देवराज और रवि कांत उर्फ बबलू तीनों निवासी सल्लन के रूप में हुई ट्रैक्टर ट्राली समेत अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए। इनके लापता होने की सूचना के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक रविकांत उर्फ बबलू का शव सन्याल इलाके से बरामद किया गया। जबकि दो लोगों का कोई सुराग नहीं मिला। जिनकी तलाश में रविवार को देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया और सोमवार को दूसरे दिन भी यह अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

-------------------------------------------
पाकिस्तान से भी बीएसएफ ने किया है संपर्क
एसएसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि कठुआ पुलिस ने पिछले 36 घंटों में 24 लोगों को बचाव किया है और बाढ़ में लापता लोगों की तलाश में दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है। जब तक उनके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिलती तलाशी अभियान जारी रहेगा। अगर हम पूर्वानुमान लगाएं कि वह पाकिस्तान की ओर चले गए होंगे तो इसके लिए बीएसएफ के डीआईजी से बात की है। उन्होंने इस संबंध में पाकिस्तानी रेंजर से संपर्क किया है और वहां से जो भी जानकारी होगी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें