फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1250 किलोग्राम लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध देसी शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को विभाग की टीम ने जिले में चार अलग-अलग गांवों में दबिश दी। इस दौरान विभाग की टीम नेेेेेे देसी शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 1250 किलोग्राम लाहन को बरामद किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे एक्साइज इंस्पेक्टर रजी अहमद और अमित कुमार शर्मा की टीम ने छटयाल, कंगडयाल, बुद्धि और बरनोटी क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने इस दौरान दर्जनों इलाकों के निर्जन स्थानों पर छानबीन करते हुए अगल-अलग स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण करने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 1250 किलोग्राम लाहन को बरामद किया। लाहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। आबकारी टीम के सदस्यों ने बताया कि जिले में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जाती है। ऐसे लोगों पर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें