सात स्कूलों में 14 अतिरिक्त कक्षालय, एक-एक स्कूल को लाइब्रेरी व चहारदिवारी
कठुआ। शिक्षा जोन बसोहली के नौ स्कूलों में बुनियादी सुविधा को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत सात स्कूलों में कुल 14 अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण होने जा रहा है।
इसके अलावा एक-एक स्कूल को पुस्तकालय और चहारदिवारी का भी निर्माण किया जाएगा। सरकार की ओर से सभी निर्माण कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 83 लाख की राशि निर्धारित की गई है। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 में जारी की गई है। निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग बसोहली को सौंपा गया है। सभी कार्यों को पांच से सात महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। राजकीय हाई स्कूल पलाख के लिए कुल 36 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, इसमें तीन कक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
प्राइमरी स्कूल लहराना के लिए 7.60 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, इसमें चहारदिवारी का निर्माण किया जाएगा।
स्कूल
निर्माण कार्य
राशि
हाई स्कूल पलाख तीन अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
36 लाख
मिडिल स्कूल बसोहली
दो अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
20 लाख 84 हजार
मिडिल स्कूल थंनून एक अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
10 लाख 42 हजार
मिडिल स्कूल घघरोर दो अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
20 लाख 84 हजार
मिडिल स्कूल बाड़री दो अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
20 लाख 84 हजार
मिडिल स्कूल काशीर दो अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
20 लाख 84 हजार
मिडिल स्कूल पलारा दो अतिरिक्त कक्षालय का निर्माण
20 लाख 84 हजार
हाई स्कूल पलाख
एक पुस्तकालय का निर्माण
24 लाख 84 हजार
प्राइमरी स्कूल लहराना
स्कूल चहारदिवारी का निर्माण
07 लाख 60 हजार
सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षालय बनाने के अलावा एक स्कूल में पुस्तकालय और एक स्कूल की चहारदिवारी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही ठेकेदारों को टेंडर देकर स्कूलों में सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
-भरत गुप्ता, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग बसोहली