फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिना लाइसेंस वाहन चलाते मिले नौ ई-रिक्शा चालक, तीन किए जब्त

Thu, 20 Mar 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दस्तावेज सड़क पर दौड़ रहे एक डंपर और दो ऑटो जब्त, आरटीओ ने हाईवे, लिंक मार्ग और शहर में नाकाबंदी कर की कार्रवाई
विज्ञापन



कठुआ। शहर में आरटीओ कठुआ की ओर से लगाए गए औचक नाके के दौरान नौ ई-रिक्शा चालक बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। यही नहीं एक डंपर समेत दो ऑटो सड़कों पर बिना दस्तावेजों के भी दौड़ते मिले हैं। तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। परिवहन विभाग
विज्ञापन

ने 42 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित की है।
बुधवार को क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नेशनल हाईवे, लिंक मार्ग, नगरी, परोल और कठुआ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के बाहर नाके के दौरान अधिकतर ई-रिक्शा में अतिरिक्त सीट लगाने का मामला भी सामने आया। इनके चालान काटे गए हैं। पंजाब से आ रहे एक ऑटो में 12 सवारियों को बैठाने के मामले से अधिकारी भी हैरान दिखे। इसके बाद ऑटो को जब्त करने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर गंतव्य तक पहुंचाया गया। आरटीओ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों या परमिट के चलने वाले सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि
विज्ञापन

वे यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें