फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 डिग्री सेल्स्यिस तक गिर रहा रात का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले एक पखवाड़े में जिले में न्यूनतम तापमान के साथ साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। दिसंबर माह की दस्तक के बीच जिले में न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में जहां आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरने लगा है वहीं पहाड़ों में रात का तापमान कई क्षेत्रों में शून्य के आसपास जा रहा है जिससे सुबह ओस भी जमी हुई नजर आ रही है। पहाड़ी इलाकों में नवंबर में हुई अच्छी बर्फबारी के चलते जिलेभर में शाम ढ़लने के साथ ही सर्दी तेज हो जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ने के साथ ही आम लोगों की दिक्कतें भी बढने लगी हैं। बदल रहे मौसम ने लोगों को गरम कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है। कठुआ शहर में सर्दियों के अनुसार लोगों की मांग को देखते हुए जहां कपड़ों की खरीद हो रही है। वहीं बाहरी राज्यों से आए व्यवसायियों ने सड़क किनारे रजाई बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। मौसम के बदले मिजाज के दौरान पहाड़ी इलाकों में लोग आग का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। सर्दी की दस्तक के अनुसार खान पान में भी बदलाव होना शुरू हो गया है। शहर के चौक चौराहों और नुक्कड़ों पर मूंगफली का व्यवसाय करने वालों ने भी डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें