फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएचपीसी ने सीएसआर के तहत प्रशासन को सौंपा फायर टेंडर

Thu, 27 Mar 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एनएचपीसी की ओर से जिला प्रशासन को सौंपा गया फायर टेंडर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। एनएचपीसी की सेवा दो पॉवर स्टेशन ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए अग्निशामक वाहन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसके बाद प्रशासन ने यह वाहन अग्निशमन विभाग के हवाले कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस वाहन को जिले के पहाड़ी इलाकों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए स्टेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी कार्यालय कठुआ में एक अग्निशामक वाहन एनएचपीसी सीएसआर एवं एसडी योजना (2024-25) के तहत परियोजना के ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक(सिविल) धीरज कुमार और ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक (ई और सी ) अशोक कुमार ने जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास को सौंपा । इस मौके पर धीरज कुमार ने बताया की स्थानीय सुरक्षा को मजबूत करने और आपातकालीन सेवाओं की दक्षता बढ़ाने की दिशा में एनएच पीसी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है।
स्थानीय समुदाय को अधिक सुरक्षा मिलेगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने महत्वपूर्ण सामुदायिक जरूरतों से निपटने में प्रशासन और एनएचपीसी सेवा-दो परियोजना की भागीदारी के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के माध्यम से प्राप्त नई फायर टेंडर जो की अत्याधुनिक अग्निशमन तकनीकों से लैस है, जिले की अग्निशमन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें