आईबी से सटे सन्याल में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षा बल।
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के चलते भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईबी से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सीमावर्ती इलाकों को हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर पुलिस की ओर से विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। इसी तरह उपमंडल के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ में हर गतिविधि की निगरानी के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
आईबी से सटे इलाके में सन्याल और उसके आसपास के इलाके में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नदी-नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला। पुलिस ने हाईवे पर लौंडी मोड़ में नाके के दौरान वाहनों की जांच की तो वहीं ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर भी पुलिस की ओर से नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। बाजारों में भी पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ियां दिन भर चक्कर लगाती रहीं।