फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें, केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में ब्लैक स्पॉट्स पर लगाई जाएंगी लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटों का संचालन और निगरानी एक ही जगह से संभव होगी। इसके लिए केंद्रीकृत नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना के तहत सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव का कार्य पांच वर्ष के अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। इस व्यवस्था से हाईवे पर लगी सभी लाइटें एक ही नियंत्रण कक्ष से संचालित होंगी।
पहले चरण में ब्लैक स्पॉट्स पर लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। नई तकनीक से लैस यह प्रणाली न केवल ऊर्जा की बचत करेगी बल्कि खराब लाइटों की तुरंत पहचान और मरम्मत भी संभव होगी। इस परियोजना से राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी। इसके साथ ही, आधुनिक नियंत्रण प्रणाली से यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

बीते दो वर्ष में हाईवे के विभिन्न ब्लैक स्पॉट पर प्राधिकरण की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर ही लखनपुर से लेकर लोगेट मोड़ और कई नए तैयार हुए फ्लाईओवर पर भी रोशनी की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन अब जल्द ये लाइटें नियंत्रण कक्ष से स्थापित होंगी। संयुक्त नियंत्रण कक्ष से न सिर्फ लाइटों का संचालन सुनिश्चित होगा बल्कि इन लाइटों में आने वाले फॉल्ट का भी पता लगाया जा सकेगा ताकि उनकी समय से मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन



वर्जन

क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले विभिन्न हाईवे की स्ट्रीट लाइटों को व्यवस्थित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। यहीं से लाइटों का संचालन आने वाले समय में सुनिश्चित होगा। - आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें