फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: औद्योगिक इकाइयों को बताए नए श्रम कानून

Sun, 04 Jan 2026 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। इसी वर्ष अप्रैल में लागू होने वाले चार नए श्रम कानूनों को लेकर श्रम विभाग की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र घाटी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से मानव विकास से जुड़े पेशेवर तथा ठेकेदार मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप श्रम आयुक्त जम्मू सुखपाल सिंह की ओर से की गई। उन्होंने बदलते औद्योगिक परिदृश्य में नए श्रम संहिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये संहिताएं औद्योगिक इकाइयों में पारदर्शिता बढ़ाने, औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ करने और संतुलित विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, जिला सहायक श्रम आयुक्त पियूषा खजूरिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सौहार्द एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नई श्रम संहिताओं के प्रति पर्याप्त जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम अधिकारी अभियोजन संजय भट्ट ने चारों श्रम संहिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इनके दायरे, उद्देश्यों तथा मौजूदा श्रम कानूनों से नई कानूनी व्यवस्था में परिवर्तन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कहा कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता- 2020 पर तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। इसमें श्रम निरीक्षक कठुआ एवं निरीक्षक कारखाना जम्मू संभाग रविंदर कुंडू ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें