फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मार्च से पहले तैयार होगा हीरानगर में नया कोर्ट कांप्लेक्स

विज्ञापन
हीरानगर में बन रहा नया कोर्ट कंपलेक्स। संवाद
विज्ञापन
- 10 करोड़ की लागत से बनने वाली इमारत में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए होगी लिफ्ट की सुविधा
विज्ञापन

खास खबर का लोगो लगाएं

अरुण खजूरिया।

हीरानगर। कस्बे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मार्च से पहले नया कोर्ट कांप्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 10 करोड़ की लागत से बनने वाले कांप्लेक्स में मुंसिफ कोर्ट के मामलों की सुनवाई होगी। चार मंजिला नए कोर्ट परिसर का काम लगभग अंतिम चरण में है।
मौजूदा समय में रंग-रोगन का काम जारी है और इसके पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था का काम किया जाएगा। 10 कनाल भूमि पर बन रहे कोर्ट परिसर में लोगों की सुविधाओं का बारीकी से ध्यान में रखा गया है। दिव्यांग और बुजुर्गों को नए कोर्ट परिसर में आने जाने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यहां लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसी के साथ किसी वाहन में परिसर के आखिरी फ्लोर तक जाने के लिए रैंप की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में शुरू हुआ निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस इमारत के बनने से न सिर्फ यहां आने वाले लोगों को बेहतर सहूलियत मिलेगी बल्कि नई इमारत कस्बे की खूबसूरती को भी चार चांद लगाने का काम करेगी। फिलहाल जहां मुंसिफ कोर्ट का काम चल रहा है उसकी इमारत भी पुरानी हो चुकी है और इसी के साथ वहां न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और न ही कोर्ट परिसर में वकीलों और उनके पास आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा है।

पार्किंग की उचित व्यवस्था रहेगी
कोर्ट परिसर में या उसके आसपास पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण अक्सर कोर्ट में आने वाले लोग कस्बे से सीमावर्ती गांवों को जाने वाली सड़क के किनारे खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आने वाले समय में लोगों को इस समस्या से भी राहत मिलेगी। क्योंकि नई इमारत की चारदीवारी के अंदर और बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था रहेगी। इसी के साथ नए परिसर में वकीलों के लिए बढ़िया चैंबर और आम लोगों के लिए वेटिंग हाल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने रखा था नींव पत्थर
हीरानगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा विधायक विजय शर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर 2022 को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अली मोहम्मद मागरे ने इस नए कोर्ट परिसर के निर्माण कार्य का नींवपत्थर रखा था। इसके बाद से इसका निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा होने जा रहा है। मार्च से पहले यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। नया कोर्ट परिसर न सिर्फ लोगों के लिए एक बेहतर सुविधा होगा बल्कि कस्बे की खूबसूरती को भी चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें