फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी

Wed, 09 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
महिला दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बैनर तले जिले में शुरू की गई ‘पहल : एक कदम नारी सम्मान की आेर’ योजना का दूसरा चरण हीरानगर में शुरू हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को हीरानगर में पहल फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत मेगा इंवेंट का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया गया। इसमें कहा गया कि महिलाओं के सम्मान के लिए समाज को विशेषकर महिलाओं को जागरूक होना होगा।

मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया। जिला उपायुक्त रमेश कुमार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में हीरानगर विधायक कुलदीप राज मुख्य रहे। जिला पुलिस प्रमुख नीवा जैन ने भी उपस्थित दर्ज करवाई। विधायक ने कहा कि जिले में महिला लिंग अनुपात चिंता का विषय है।
विज्ञापन


महिला सशक्किरण के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आयाम देना जरूरी है। जिला उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए स्वास्थ्य हेल्प लाइन शुरू की गई है। पीसी/पीएनडीटी एक्ट को भी जिले में सख्ती से लागू किया गया है।

लिंग परीक्षण करने और करवाने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रबंधों को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का हक देने के साथ ही बेटियों और बचाने और पढ़ाने का संकल्प सभी को लेना होगा जिसमें समाज की भूमिका सबसे अहम है।

वहीं जिला पुलिस प्रमुख ने भी महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स, नवजात बच्चियों का पूर्ण टीकाकरण करवाने वाली महिलाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहीं युवतियों को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें