कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की एनसीसी इकाई ने 401 (स्वतंत्र) आर्टिलरी ब्रिगेड के साथ मिलकर हाल ही में संपन्न भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर तजिंदर चौधरी ने हाल ही संपन्न हुए सेना का ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल रणनीति सहित उसके संचालन को लेकर एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
ब्रिगेडियर चौधरी ने पावरपॉइंट प्रस्तुति से ऑपरेशन सिंदूर के संचालन, रणनीतिक और मानवीय पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन से कैडेट सहित विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रामाणिक अंतर्दृष्टि और देशभक्ति के जोश से
प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राधानाचार्य डॉ. सवी बहल के संरक्षण में आयोजित किया गया। जिसका समन्वयन लेफ्टिनेंट (डॉ.) दया राम और डॉ. पिंकी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले एनसीसी कैडेट मोहित कन्नाथिया को ब्रिगेडियर तजिंदर चौधरी ने कॉलेज और एनसीसी समुदाय की ओर से उनकी असाधारण उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे भी सम्मानित
किया गया।
वहीं, रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर प्रो. रविंदर कौर (संयोजक आईक्यूएसी), प्रो. यशपाल, प्रो. राम सिंह, प्रो. केहर सिंह और संदीप शर्मा सहित अन्य लोग भी
उपस्थित रहे।