बिलावर में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते एनसीसी कैडेट्स। स्त्रोत
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) की एनसीसी इकाई ने कॉलेज परिसर में आयोजित भावपूर्ण समारोह में 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।
जीडीसी बिलावर के एएनओ लेफ्टिनेंट अक्षय शर्मा ने युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर मौजूद कैडेट्स ने अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सम्मान और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। संवाद