फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान किया

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन पीयूष जी महाराज ने लाखड़ी के रघुनाथ मंदिर में चल रही साप्ताहिक भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनके उपदेशों के बारे में प्रवचन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने जीवनकाल में लोगों को धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। पीयूष जी महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हमें सिखाती हैं कि जीवन में कैसे संघर्ष करना है, कैसे धर्म का पालन करना है और कैसे भगवान की भक्ति करनी है। उन्होंने कथा को सुनने वाले श्रोताओं से आग्रह किया कि वे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें