फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरी मार्ग बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में बिजली के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक महीने से बिजली समस्या से परेशान गांव खोखयाल के ग्रामीणों का गुस्सा वीरवार को विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगरी-कठुआ मार्ग बंद कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार विभाग से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिला निशा देवी, शिबलो देवी, सोमा देवी आदि ने कहा कि एक महीने से गांव में बिजली नहीं है। चार बार लिखित में विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन को समस्या के बारे में बताया है, लेकिन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि विभाग से गांव से ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए उठाया भी नहीं है।

ऐसे में जब भी विभाग से समस्या के समाधान की बात की जाती है तो विभागीय कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। प्रदर्शन कर रहे देवी सिंह, राजिंद्र कुमार, सुरिंद्र सिंह, राबिन कुमार ने कहा कि इस समय हालत ऐसी है कि दिन तो वह किसी तरह पेड़ों के नीचे गुजार लेते हैं, लेकिन रात के समय बहुत मुश्किल हो जाती है। बच्चों को पढ़ना होता है और घर के कार्य भी होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेतों को भी पानी नहीं लगा पा रहा है। इसके कारण फसलों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी विभाग समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके घर खेतों के बीच हैं, ऐसे में बिना बिजली के विषैले कीड़ों का भी डर रहता है।

शाम डलने के बाद घर से बाहर नहीं जा सकते और घर पर बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र रुख अपनाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें