फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में भूमिगत नालों के क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
-इनमें गिरकर राहगीर और मवेशी घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में लोगों के लिए जानलेवा बन चुके भूमिगत नालों के क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत का काम नगर परिषद ने शुरू कर दिया है। 21 वार्ड वाले शहर में जगह-जगह महीनों से टूटे पड़े ढक्कनों की मरम्मत की जा रही है। नगर परिषद की इस पहल से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
दरअसल शहर के नालों के टूटे ढक्कनों के कारण वहां से गुजरने वाले लोग न केवल खतरा महसूस कर रहे थे। जबकि कई बार इनमें गिरकर राहगीर और मवेशी घायल भी हो चुके हैं। रात के समय तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी क्योंकि पर्याप्त रोशनी न होने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। लोगों का कहना है कि खुले पड़े ढक्कन के कारण कब किसकी जान पर बन जाए, इसका पता नहीं चलता।
विज्ञापन

इस संबंध में वार्ड छह निवासी राजेश कुमार, वार्ड सात निवासी देशदीपक ने बताया कि मुख्य बाजार को जोड़ने वाली उनकी गली में पिछले करीब आठ माह से नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। इसमें कई बार लोग गिर चुके हैं। हादसे से बचाव के लिए लोगों ने लकड़ी के फट्टे वहां लगा रखे थे। लेकिन जब भी कोई बड़ा वाहन वहां से गुजरता था तो वह भी टूट जाते थे। कई राहगीर और मवेशी इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अब नगर परिषद ने इसे बंद करने के लिए कार्रवाई शुरू की है, जो बहुत ही राहत की बात है। उन्होंने शहर में टूटे पड़े ढक्कनों को ठीक करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


- कोट..

शहर में टूटे भूमिगत नाले के ढक्कन समस्या का कारण बन रहे थे। नगर परिषद ने नौ लाख की लागत से इनकी मरम्मत का काम शुरू करवाया है। सबसे पहले उन ढक्कनों की मरम्मत की जा रही है जो दुर्घटना का कारण बन सकते थे। भविष्य में इस काम को अगर जरूरत पड़ती है तो इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा।
-अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें