बिलावर में रेहडी फहडीयों को हटाती नगर कमेटी की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में अवैध तरीके से लगाई गई रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ नगर कमेटी ने मंगलवार को कार्रवाई की। नाज पुल से मुख्य बस स्टैंड को जोड़ने वाली सीढि़यों के पास अवैध तरीके से लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों को नगर कमेटी की टीम ने हटा दिया और दोबारा से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्य चौक-चौराहों और मुख्य रास्तों पर कोई भी अतिक्रमण न करे। मुख्य बाजार और व्यस्त चौक चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।