कठुआ। नगरी क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने युवक की बिगड़ती हालत को देखकर उपचार के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ पहुंचाया। यहां उसका उपचार जारी है। युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी कल्याणपुर नगरी के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद